राजनगर में सड़क किनारे योगा कर रहे किशोर को भारी वाहन ने कुचला, मौत

0
Advertisements
Advertisements

राजनगर । राजनगर के पठानमारा गांव में सड़क किनारे दोस्तों के साथ योगा कर रहे किशोर को भारी वाहन ने आज सुबह कुचल दिया. घटना के बाद जबतक परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचते उसके पहले ही उसकी मौत हो गई थी. किशोर की पहचान साहेब सोय के पुत्र (12) के रूप में हुई है. सूचना पर पुलिस पहुंची थी और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि किशोर रोजाना सुबह के समय अपने दोस्तों के साथ सड़क किनारे ही योगा किया करता था. आज सुबह 5.30 बजे वह योगा कर रहा था. इस बीच ही अज्ञात वाहन आया और उसे अपनी चपेट में ले लिया. घटना के बाद उसके दोस्तों ने घर पर जाकर घटना की जानकारी दी थी. इसक बाद परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे थे.

Advertisements
See also  राष्ट्रवाद के बड़े-बड़े भाषण देने वाले लोग भाजपाई बताएं देश पहले है या विदेशी स्वीकृति? : जेएमएम

Thanks for your Feedback!

You may have missed