MBBS में दिव्यांग कोटा से एडमिशन पाने के लिए छात्र ने काट डाला अपना ही पैर,

0
Advertisements
Advertisements

जौनपुर: कहते हैं कि जब किसी चीज को पाने का जुनून पागलपन में बदल जाए तो वह स्वयं के लिए भी घातक सिद्ध होता है। यूपी के जौनपुर जिले के एक छात्र के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। इस छात्र ने डॉक्टर बनने के लिए एक ऐसा शॉर्टकट अपनाना चाहा, जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

छात्र ने MBBS में दिव्यांग कोटा से एडमिशन पाने के लिए अपना ही पैर काट लिया। इससे पहले वह राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में 2 बार फेल हो चुका था। हालांकि छात्र की चालाकी काम नहीं आई और वह अपनी साजिश में नाकाम हो गया। अब मामला पुलिस के पास पहुंच चुका है और पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई करेगी।अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि लाइन बाजार थाना क्षेत्र के खलीलपुर गांव निवासी आकाश भाष्कर ने 18 जनवरी की सुबह पुलिस को सूचना दी कि 17 जनवरी की देर रात कुछ अज्ञात बदमाश उसके निर्माणाधीन मकान में घुसे और उनके भाई सूरज की बेरहमी से पिटाई कर उसका पैर का पंजा काट लिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  एनकाउंटर में अपराधी ढेर, ज्वेलरी शॉप लूट कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Thanks for your Feedback!

You may have missed