बेंगलुरु में तेज रफ्तार एंबुलेंस ने कई गाड़ियों को रौंदा

0
Advertisements
Advertisements

बेंगलुरु: कर्नाटक के बेंगलुरु में एक तेज रफ्तार एंबुलेंस ने कई लोगों को टक्कर मार दी,जिसमें एक स्कूटर पर सवार दंपति की मौके पर ही मौत हो गई.एंबुलेंस कई मोटरसाइकिलों को घसीटते हुए ट्रैफिक पुलिस बूथ से टकराकर पलट गई. इन सनसीखेज हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है.हादसा बेंगलुरु के रिचमंड सर्किल के पास शनिवार की रात लगभग 10 बजे देखने को मिला.एक एंबुलेंस पीछे से काफी तेज स्पीड में आ रही थी.इस दौरान सड़क पर अफरा-तफरी मच गई. कई लोग अपनी गाड़ियां छोड़कर भाग निकले। वहीं, एंबुलेंस सामने आने वाले कई वाहनों को ठोकर मारते हुए ट्रैफिक पुलिस के बूथ से जा टकराई और पलट गई.इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.एंबुलेंस पलटने के बाद कई लोगों ने नीचे फंसी गाड़ियों को निकालने की कोशिश की.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

See also  आधी रात पेट्रोल पंप पर अचानक उमड़ी भीड़… लोगों में अफरा-तफरी, घंटों लगी लंबी लाइनें

Thanks for your Feedback!