26 जनवरी की तैयारी के बीच इंडिया गेट पर क्रैश हुई जवान की बुलेट बाइक,

0
Advertisements
Advertisements

Delhi: गणतंत्र दिवस से पहले देश की राजधानी दिल्ली पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंगने लगती है. इंडिया गेट से लेकर कर्तव्य पथ तक हर तरफ जवानों की कड़ी मेहनत और अनुशासन देखने को मिलता है. परेड की तैयारी हो या फिर हैरतअंगेज करतबों का अभ्यास, हर पल अपने आप में खास होता है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गणतंत्र दिवस की तैयारी के बीच एक जवान बाइक से गिर पड़ता है जिससे लोग घबरा जाते हैं. घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.वीडियो में एक जवान अपनी बाइक को एक पहिए पर चलाते हुए नजर आता है. यह स्टंट बेहद जोखिम भरा होता है और इसके लिए जबरदस्त संतुलन और अभ्यास की जरूरत होती है. जवान पूरे आत्मविश्वास के साथ बाइक को आगे बढ़ाता है, लेकिन अचानक उसका संतुलन बिगड़ जाता है. अगले ही पल बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर जाती है और जवान भी नीचे आ गिरता है.यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग और वीडियो देखने वाले कुछ पल के लिए सहम जाते हैं. हालांकि वीडियो में साफ दिखाई देता है कि गिरने के तुरंत बाद जवान खुद उठ खड़ा होता है. बताया जा रहा है कि इस हादसे में जवान को किसी तरह की गंभीर चोट नहीं आई. साथी जवान भी तुरंत उसकी मदद के लिए आगे आते हैं और स्थिति को संभाल लेते हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed