इस राज्य में पुलिस वालों के लिए जारी हुआ नया आदेश


बेंगलुरु: पुलिस, सेना, मेडिकल, मीडिया सहित कुछ ऐसे सेक्टर हैं, जहां काम की परिस्थितियां और से बहुत अलग होती है. इन सेक्टरों में काम करने वाले लोगों के लिए छुट्टी एक बड़ा मसला होता है. आम तौर पर जब हम लोग अपने घर में पर्व-त्योहार मना रहे होते हैं, तब इन सेक्टरों के लोग अपनी-अपनी ड्यूटी पर तैनात रहते हैं. पुलिस की नौकरी में और ज्यादा तनाव है. आपात स्थिति में कई-कई दिनों तक लगातार काम करना पड़ता है. पर्व-त्योहार के मौकों पर छुट्टी की उम्मीद भी कर सकते. इस बीच पुलिस कर्मियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है.बताया गया कि कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने एक परिपत्र जारी कर कहा कि पुलिसकर्मियों को जन्मदिन और शादी की सालगिरह मनाने के लिए अनिवार्य अवकाश दिया जाए. सरकार का मानना है कि इन विशेष दिनों पर अवकाश लेने से अधिकारियों और कर्मियों को भावनात्मक रूप से तरोताज़ा होने, परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने और कर्तव्य एवं व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है. इससे मनोबल बढ़ता है, तनाव कम होता है और समग्र कार्य संतुष्टि से उत्पादकता में वृद्धि होती है.यह मानवीय कार्य न केवल उनके बलिदानों को मान्यता देता है, बल्कि पुलिस बल के प्रति वफादारी और प्रतिबद्धता को भी मजबूत करता है, जिससे सेवा में बेहतर अनुशासन और प्रदर्शन सुनिश्चित होता है. इस संदर्भ में, सभी यूनिट अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे जन्मदिन और शादी की सालगिरह के अवसर पर अवकाश का अनुरोध करने वाले पुलिसकर्मियों और कर्मियों को बिना किसी चूक के अवकाश प्रदान करें.




