पर्यावरण दिवस के अवसर पर Vantara की एक नई पहल, बेहतर पर्यावरण के लिए हर साल लगाएंगे 10 लाख पेड़…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- दुनियाभर में आज विश्व पर्यावरण दिवस यानी World Environment day मनाया जा रहा है। यह दिन खासतौर पर पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने और एक बेहतर कल के लिए प्रेरित करने के मकसद से मनाया जाता है। इस मौके पर अनंत अंबानी के Vantara वन्यजीव संरक्षण ने हर साल 10 लाख पेड़ लगाने का एलान किया है। आइए जानते हैं इस अभियान के बारे में।

Advertisements
Advertisements

एक अच्छे और बेहतर कल के लिए साफ-सुरक्षित पर्यावरण बेहद जरूरी है। हमारी सेहत सिर्फ हमारे खानपान और रहन-सहन से ही नहीं, बल्कि हमारे आसपास मौजूद हमारे पर्यावरण से भी प्रभावित होती है। हमारी अच्छी सेहत में पर्यावरण का भी अहम योगदान होता है। अगर हमारा पर्यावरण साफ रहेगा, तो हमारी सेहत भी दुरुस्त रहती है। पर्यावरण की इसी अहमियत को समझाने के मकसद से हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।

इस खास मौके पर अनंत अंबानी द्वारा स्थापित वन्यजीव संरक्षण वंतारा ने एक खास अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के बारे में जानकारी देने के मकसद से उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी साझा किया है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने अपने इस बेहद खास अभियान की जानकारी भी दी। आइए जानते हैं इस खास कैंपेन के बारे में.

सोशल मीडिया पर जारी किया वीडियो

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां नजर आ रही हैं, जिनमें अजय देवगन, भूमि पेडनेकर, जान्हवी कपूर, वरुण शर्मा, कुशा कपिला और क्रिकेट आइकन केएल राहुल शामिल हैं। वीडियो में सभी हस्तियां लोगों को पर्यावरण की महत्वता के बारे में बताते और इसके प्रति उन्हें जागरूक करते नजर आ रहे हैं। इस अभियान को #ImAVantrian नाम दिया गया है।

See also  अचानक चीन में बना रहे हैं हर महीने 8 परमाणु हथियार किस युद्ध की है ये तैयारी...? 

हर साल एक लाख पौधे लगाएगा वंतारा

इसके अलावा वीडियो दर्शकों को पर्यावरण के लिए प्रतिज्ञा लेने, सस्टेनेबल चीजों को अपनाने और इस अभियान से जुड़ने और इसे आगे तक फैलाने के लिए प्रोत्साहित करता है। इतना ही नहीं विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर वंतारा अपनी अपने परिसर में 5000 पौधे लगा रहा है। साथ ही एक बेहतर कल के लिए वंतारा ने सालाना दस लाख पेड़ लगाने का संकल्प लिया है। साथ ही अपने इस अभियान में शामिल होने वाले लोगों के लिए वंतारा एक इंस्टाग्राम फिल्टर भी लॉन्च कर रहा है, जिसमें #ImAVantrian की प्रतिज्ञा लेने पर यूजर्स को एक बैज मिलेगा।

इस अपने इस बैज वाले फिल्टर की मदद से #ImAVantrian प्रतिज्ञा लेकर वंतारा के साथ स्टोरीज के जरिए शेयर कर सकते हैं।

 

Thanks for your Feedback!

You may have missed