जमशेदपुर प्रखंड में आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर बैठक, कई अनियमितताओं पर जताई कड़ी आपत्ति, बहिष्कार का निर्णय

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela: आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम के संचालन में अनियमितताओं का आरोप लगा है. चूंकि जिसको लेकर एक तैयारी बैठक नहीं हुई है जिसके अभाव में कार्यक्रम की तिथि में अचानक परिवर्तन तथा मैया सम्मान योजना के फॉर्म में कथित कालाबाजारी चल रही है. इसको लेकर आज जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय स्थित प्रमुख कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन ने की. इसमें उप प्रमुख शिव कुमार हांसदा, पंचायत समिति सदस्यों और कई जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया.
बैठक में सदस्यों ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम से पूर्व तैयारी समिति की बैठक नहीं की गई. कार्यक्रम की तिथि में अचानक बदलाव कर प्रमुख, उप प्रमुख और पंचायत समिति सदस्यों को इसकी जानकारी तक नहीं दी गई. साथ ही, बागबेड़ा में मैया सम्मान योजना के फॉर्म निःशुल्क उपलब्ध कराने के बजाय कालाबाजारी होने की शिकायतें भी सामने आईं हैं. कई विभागों को मिलाकर एक ही टेबल पर आवेदन लेने की प्रक्रिया में भी अव्यवस्था को दर्शा रही है. कई स्थानों पर वरीय पदाधिकारियों की अनुपस्थिति और आवेदन पर प्राप्ति रसीद नहीं दिए जाने पर भी सदस्यों ने प्रश्न उठाए.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

* डीसी से मिलकर सौंपेंगे मांग पत्र-

बैठक के अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी मंगलवार को जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मिलकर एक मांग–पत्र सौंपा जाएगा. यदि कार्रवाई नहीं होती है, तो प्रखंड विकास कार्यालय के समक्ष धरना देने की चेतावनी भी दी गई. बैठक में प्रमुख पानी सोरेन, उप प्रमुख शिवकुमार हांसदा, सत्यवीर सिंह बग्गा, मनोज यादव, रुद्रा मुंडा, सुनील गुप्ता, सुशील कुमार यादव, दीपू सिंह, जसमीन गुड़िया, साकरो सोरेन, संगीता पात्रो, मनीषा हाईबुरु, रुक्मणी टुडू, सुषमा जोरा सहित कई पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे.

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed