पटना में टेंट गोदाम में लगी भीषण आग,

0
Advertisements
Advertisements

पटना: पटना के दानापुर के रूपसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रुकनपुरा, विजयनगर स्थित लेन नंबर-6 में शनिवार देर रात महाराजा टेंट के गोदाम में भीषण आग लग गई। इस अगलगी की घटना में गोदाम में रखे टेंट-पंडाल से जुड़े सभी सामान, सोफा सेट, क्रॉकरी सहित अन्य कीमती सामग्री पूरी तरह जलकर राख हो गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।गोदाम के अंदर खड़ी एक बुलेट बाइक में भी आग लग गई, जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ। धमाके के साथ आग तेजी से फैल गई। रिहायशी इलाके में आग लगने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और वे अपने घरों से बाहर सड़क पर निकल आए।स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना अग्निशमन विभाग और स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने स्थानीय नागरिकों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की भयावहता को देखते हुए पुलिस ने एहतियातन लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की हिदायत दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते दमकल की गाड़ियों के पहुंचने से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। यदि आग बुझाने में थोड़ी भी देरी होती, तो आसपास के घरों को भी भारी नुकसान पहुंच सकता था और घटना और भी भयावह रूप ले सकती थी। टेंट गोदाम के कर्मियों का कहना है कि इस घटना में लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed