नीमडीह में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, ग्रामीणों को मिली निःशुल्क विधिक सहायता

0
Advertisements
Advertisements

नीमडीह: नीमडीह प्रखंड सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला तथा अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति, चांडिल की ओर से विधिक जागरूकता सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अनुमंडलीय न्यायालय चांडिल के एसडीजेएम श्री अमित खन्ना ने एक करोड़ 33 लाख पाँच हजार रुपये की परिसंपत्ति का वितरण किया तथा लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता और विभिन्न कानूनों की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री कुमार एस. अभिनव एवं अंचल अधिकारी अभय कुमार ने उपस्थित ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, उनके लाभ तथा आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी। शिविर में ग्रामीणों के बीच कानूनी पुस्तिका और पर्चे का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर पीएलवी शुभंकर महतो , स्नेहलता महतो , साधन महतो , अम्बूज गोप , साथ ही कई अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित हुए

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  विधायक श्री सरयू राय के आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के पदाधिकारी

Thanks for your Feedback!

You may have missed