महिलाओं के सम्मान में टुइलाडुंगरी में बन रहा भव्य पूजा पंडाल और प्रतिमा…

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :दुर्गा पूजा के अवसर पर पूरे शहर में विभिन्न थीम पर पूजा पंडालों और मूर्तियों का निर्माण किया जा रहा है। इसी क्रम में, टुइलाडुंगरी में इस बार का पंडाल और दुर्गा माता की प्रतिमा विशेष रूप से महिलाओं के सम्मान में बनाई जा रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पंडाल का निर्माण बंगाल के कारीगरों द्वारा किया जा रहा है, जो पिछले कई हफ्तों से इस कार्य में जुटे हुए हैं। पंडाल में घर में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक और बांस की टोकरी का उपयोग किया जा रहा है, इसके साथ ही लोहे की जालियों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। इस पंडाल की ऊंचाई 80 फीट और चौड़ाई 120 फीट होगी, और इसे बनाने में लगभग 22 लाख रुपये की लागत आएगी।

पूजा पंडाल कमेटी के सदस्य प्रशांत गिरी ने बताया कि पंडाल को सजाने के लिए स्टील की जालियों, प्लास्टिक की जालियों, और स्टील और प्लास्टिक के डब्बों का उपयोग किया जा रहा है। कमेटी हर साल कुछ नया करने की कोशिश करती है।

प्रतिमा को विशेष रूप से आकर्षक बनाने के लिए इसमें सिल्वर लुक दिया जा रहा है, जिसके निर्माण में गर्मी से खाद्य पदार्थों को सुरक्षित रखने के लिए अल्युमिनियम फ्वाइल का उपयोग किया जा रहा है। यह प्रतिमा भी इस वर्ष दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र बनेगी।

पूजा कमेटी के सदस्य:

श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी, टुइलाडुंगरी कमीटी के मुख्य संरक्षण: झारखंड सरकार के गौ सेवा उपाध्यक्ष श्रीमान राजू गिरी,अध्यक्ष: मिथिलेश सिंह यादव,महासचिव: दिनेश कुमार,अन्य सदस्य: प्रशांत गिरी, राजा सिंह, श्रीनिवास राव, राजकुमार सिंह, डॉ संजय गिरी, भोला जग्गी, पांडे प्रधान, मीके सिंह, रंजीत, सतीश, आमोद, टीमा दत्ता, सुनील चौधरी, रतन साहू, संजय शर्मा, बलकार सिंह, हिमांशु, राजीव प्रधान, पीतांबर सिंह, पप्पू अग्रवाल।

See also  जमशेदपुर ग्रामीण क्षेत्र में वृद्ध महिला की निर्मम हत्या, पुलिस जांच में जुटी

इस भव्य आयोजन की तैयारी में सभी सदस्य पूरी मेहनत से जुटे हुए हैं, जिससे इस वर्ष की दुर्गा पूजा विशेष और यादगार बन सके।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed