जेपी उद्यान के वन भूमि में सड़क की मांग को लेकर 1 नवंबर से ननि कार्यालय पर आमरण अनशन करेंगी पूर्व पार्षद

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela : जेपी उद्यान के वन भूमि में सड़क की मांग को लेकर 1 नवंबर से ननि कार्यालय पर आमरण अनशन करेंगी वार्ड 17 की पूर्व पार्षद नीतू शर्मा. यह जानकारी आज प्रेसवार्ता कर पूर्व पार्षद ने दी. उन्होंने बताया कि काफी जद्दोजहद के बाद उसने वन विभाग से सड़क निर्माण के लिए एनओसी लिया था, जिसपर कुछ लोगों ने राजनीति कर एक साजिश के तहत एनओसी की शर्तों का उल्लंघन करवाकर एनओसी को रद्द करवा दिया. जिसके वजह से सिंहभूम की सांसद जोबा मांझी द्वारा शिलान्यास किया हुआ योजना रद्द कर दी गई. चूंकि वन विभाग के एनओसी में यह शर्त थी कि एक साल के अंदर सड़क निर्माण नहीं होता है तो एनओसी स्वतः रद्द हो जाएगी. लिहाजा जेपी उद्यान के प्रस्तावित सड़क को ग्रहण लग गया है. जिसका खामियाजा जेपी नगर के करीब 300 परिवारों को भुगतना पड़ रहा है. इसी मुद्दे को लेकर पूर्व पार्षद खफा हैं और दोबारा नए सिरे से वार्ड सभा कर, नई कमेटी बनाकर सड़क निर्माण की दिशा में कदम उठा चुकी हूँ. उन्होंने बताया कि हमारा आमरण अनशन इसी मुद्दे की एक कड़ी है, और हमारा अनशन तब तक नहीं टूटेगी जब तक दोबारा सड़क निर्माण का मार्ग प्रशस्त नहीं हो जाता है. उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर कई लोगों ने उनसे संपर्क किया है समर्थन देने का वायदा किया है. लेकिन उनकी शर्त यह है कि मेरे आमरण अनशन स्थल पर किसी भी प्रकार का राजनीतिक झंडा, बैनर स्वीकार्य नहीं होगा. लोग व्यक्तिगत रूप से उन्हें समर्थन करने आ सकते हैं जिसका हम स्वागत करेंगे. जेपी उद्यान केवल वार्ड 17 के लोगों के लिए नहीं बल्कि आदित्यपुर वासियों के लिए है, यहां मृतक आत्मा की शांति के लिए पूजा पाठ के साथ एक पिकनिक स्पॉट भी है. इसलिए यहां सड़क निर्माण बेहद जरूरी है. उन्होंने जिला प्रशासन के निर्देशानुसार महिलाओं की कमेटी वार्डसभा और आमसभा कर कमेटी गठित कर ली है. अब अगर जिला प्रशासन हमारी बातों पर गौर नहीं करती है तो हमारा अनशन आमरण होगा और यह निर्णायक होगा.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed