बच्चों की लड़ाई ने ली पड़ोसी की जान


समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले में एक दिल दहलादेने वाली घटना सामने आई है. दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत केवटा वार्ड-15 में रविवार को एक मामूली विवाद ने भयावह रूप ले लिया. बच्चों के बीच खेल के दौरान हुई कहासुनी देखते ही देखते दो परिवारों के बीच हिंसक झड़प में बदल गई, जिसमें एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई.सुरो राय मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे. उनकी एक साल की बेटी भी है. उसके सिर से पिता का साया उठ गया. घटना के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है. पत्नी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इधर सूचना मिलते ही डीएसपी विवेक कुमार शर्मा और थानाध्यक्ष मो.इरशाद आलम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए.वहीं घटना के बाद आरोपी पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गए. पुलिस ने घर में मौजूद एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है. डीएसपी ने लोगों को शांत कराते हुए आश्वासन दिया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा




