राज्यपाल श्री संतोष गंगवार से मिला अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल झारखंड का प्रतिनिधि मंडल


जमशेदपुर: आज अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल जमशेदपुर झारखंड का प्रतिनिधि मंडल जमशेदपुर आगमन पर महामहिम राज्यपाल महोदय श्री संतोष गंगवार जी से मिलकर उन्हें शॉल ओढ़ा एव मंडल का स्मृति चिह्न देकर उनका स्वागत किया और व्यापार मंडल द्वारा हो रहे कार्यों को बताया। साथ ही ये भी बताया कि इस संस्था में नारी शक्तियों को भी काफी प्राथमिकताएं दी जा रही है।
प्रदेश अध्यक्ष पवन अग्रहरि ने राज्यपाल जी से ज्ञापन सौप दुकानदार भाइयों की समस्याओं से अवगत कराया और साथ ही निवेदन किया कि जल्द ही उनकी समस्या का निदान हो।
साथ ही उपाध्यक्ष चंचल भाटिया ने सरकार द्वारा बच्चों एव महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं में तेजी लाने का अनुरोध किया ।
संस्था प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष पवन अग्रहरि , उपाध्यक्ष चंचल भाटिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता जायसवाल, उपाध्यक्ष एकता जायसवाल, सागर झा, यश साव, गौतम आखुली एव अन्य सदस्य उपस्थित थे।




