30 यात्रियों से भरी बस गहरी खाईं में गिरी, 3 लोगों की मौत,


उत्तराखंड : उत्तराखंड के देहरादून जिले के कालसी इलाके में हिमाचल प्रदेश ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की एक पैसेंजर बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें 6-7 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के वक्त बस में करीब 30 यात्री सवार थे। मृतकों में दो महिला और एक पुरुष शामिल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एचआरटीसी की बस सुबह करीब 6:30 बजे चौपाल डिपो से निकली थी। यह बस पहले नेहवा पहुंची। इसके बाद मीनस-क्वानू-हरिपुर रूट से पांवटा जा रही थी। इस बस में तीस से अधिक यात्रियों के सवार होने की बात सामने आई है। घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। बस अचानक लहराते हुए खाई में जा गिरी। हादसे में मरने वालों में दो महिलाएं और एक पुरुष के होने की बात सामने आई है।मीनस-क्वानू-हरिपुर रोड पर सुदोई खड्ड के पास ट्रक को साइड देने के चक्कर में यह हादसा हुआ है। बस के सड़क के किनारे की तरफ जाने से यह डिसबैलेंस हो गई। दरअसल, बस के कारण सड़क का पुश्ता धंस गया। इस कारण सवारियों से भरी एचआरटीसी की यह बस खाई में गिर गई। कई पलटे खाने के बाद सीधे गहरी खाई में जा गिरी।बस के खाई में पलटने की घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों का जुटान शुरू हो गया। कई लोगों ने खाई में उतर कर लोगों को बचाने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है। वहां राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया है। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की कार्रवाई शुरू की गई है। स्थानीय लोगों ने पहले से ही राहत कार्य शुरू कर दिया था।




