गुजरात मे 6 साल की बच्ची के साथ निर्भया जैसा सलूक,

0
Advertisements
Advertisements

गुजरात: गुजरात में 6 साल की एक बच्ची क़े साथ हैवानियत. मामला राजकोट का है. मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना आथकोट गांव में घटी. रिपोर्टों के अनुसार एक मजदूर की 6 साल की बेटी खेतों में खेल रही थी. आरोपी उसे एक सुनसान इलाके में ले गया और उसके साथ घिनौना काम किया.जांच में पता चला कि आरोपी ने लड़की का गला घोंटकर बलात्कार करने की कोशिश की. जब लड़की ने चीख पुकार मचाई तो गुस्से में आए आरोपी ने उसके गुप्त अंग में एक रॉड जैसा हथियार डाल दिया. हमले से लड़की बुरी तरह जख्मी हो गई. आरोपी उसे अर्ध बेहोश हालत में छोड़कर भाग गया.पुलिस ने इस खौफनाक कांड का खुलासा करने के लिए करीब 100 संदिग्धों से पूछताछ की। अंत में पुलिस ने 30 वर्षीय रामसिंह तेरसिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जो मध्य प्रदेश के अलीराजपुर का रहने वाला है और अटकोट में राजमिस्त्री का काम करता है।जब यह वारदात हुई, बच्ची अपने परिवार के साथ खेत में थी। उसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे उठा लिया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची ने जैसे ही चिल्लाने की कोशिश की, आरोपी ने भयंकर हमला करते हुए उसके प्राइवेट पॉर्ट में एक रॉड डाल दिया। पूरी घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। परिवार ने बच्ची की तलाश शुरू की, तब वह पास ही खून से लतपथ मिली। बच्ची की हालत नाजुक थी, इसलिए उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। राजकोट पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज करते हुए 10 टीमों का गठन किया और 100 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की। बच्ची को बाल विशेषज्ञ के सामने पेश किया गया, जहां उसने मुखिया आरोपी रामसिंह तेरसिंह को पहचान लिया। अपराधी राज्य बदलकर गुजरात में आया, यहां अटकोट में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। उसकी गिरफ्तारी से इलाके में थोड़ी राहत मिली है।2012 में दिल्ली में हुई निर्भया गैंगरेप घटना ने पूरे देश को सदमें में डाल दिया था। उस कांड में भी मासूम के साथ ऐसा ही निर्दयता का व्यवहार हुआ था, जिसमें आरोपियों ने उसकी जान ले ली। इस नए मामले में भले ही बच्ची की जान बचे, लेकिन वारदात की भयावहता किसी से छुपी नहीं है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed