यशकावा इंडिया ने सामाजिक दायित्व का किया निर्वहन: डॉ. अमर सिंह

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के प्रयास में प्राचार्य डॉ. अमर सिंह के नेतृत्व में यशकावा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए महाविद्यालय को खेल सामग्री के साथ-साथ पठन-पाठन की सामग्री प्रदान की, जिसका लाभ महाविद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उठा सकेंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

कंपनी द्वारा अपने सामाजिक दायित्व के तहत दस लाख छत्तीस हजार रुपये मूल्य की उच्च गुणवत्ता वाली फोटो कॉपी मशीन, पोडियम, डिजिटल बोर्ड, कैरम बोर्ड, टेबल टेनिस, कॉन्फ्रेंस टेबल माइक सिस्टम प्रदान किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अमर सिंह और कंपनी के एचआर मैनेजर अमित सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया।

कंपनी के प्रतिनिधि अमित सिंह ने महाविद्यालय की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। वहीं, प्राचार्य डॉ. अमर सिंह ने इस सराहनीय कार्य के लिए कंपनी के प्रतिनिधि को कोटि-कोटि धन्यवाद दिया और समाजिक कार्यकर्ता पवन कुमार सिंह को इस पहल के लिए धन्यवाद दिया।

प्राचार्य डॉ. अमर सिंह ने कहा कि उनका एक ही उद्देश्य है, और वह है महाविद्यालय को सभी के सहयोग से आगे बढ़ाकर एक अग्रणी संस्था के रूप में स्थापित करना।

कार्यक्रम के दौरान कंपनी के एचआर मैनेजर अमित सिंह, सेल्स विशेषज्ञ एन. रोहित, डॉ. नीता सिन्हा, डॉ. संजय यादव, सीनेट सदस्य ब्रजेश कुमार, डॉ. संजय नाथ, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. अशोक कुमार रवानी, डॉ. प्रभात कुमार सिंह, डॉ. अमर कुमार, डॉ. अंतरा कुमारी, डॉ. दुर्गा तासोय, डॉ. स्वाति सोरेन, डॉ. शालिनी शर्मा, डॉ. भूषण कुमार सिंह और अन्य कई शिक्षक उपस्थित थे।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed