आदित्यपुर : रात होते ही सड़क पर शुरू हो जाती है रफ्तार का कहर, देर रात एक अनियंत्रित कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में एक युवक का पैर टूटा

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Adityapur : आदित्यपुर कांड्रा मुख्य मार्ग पर देर रात एक कार के रफ्तार का कहर देखने को मिला है. शेरे पंजाब चौक के पास रिफ्रेश बार के सामने से सड़क पार कर रहे युवक को अनियंत्रित कार चालक ने जोरदार टक्कर मारी और सड़क किनारे खड़ी एक दूसरी कार से जा टकराया जिससे वह पलट गई. इस हादसा के बाद ठोकर मारने वाला कार चालक वहां से फरार हो गया. जबकि सड़क पार कर रहे युवक की पैर टूट गई और वह गंभीर रूप से जख्मी हुआ है. जिसे इलाज के लिए आदित्यपुर पुलिस पीसीआर वैन ने अस्पताल में भर्ती कराया है. घायल युवक की पहचान रेलवे फाटक के पास रहने वाले विकास महतो के रूप में हुई है जो शर्मा मार्केट के एक दुकान में काम करता है. वहीं सड़क किनारे पार्किंग में खड़ी एक मारुति इग्निस कार इस टक्कर के बाद सड़क पर पलट गई जिसे क्रेन बुलाकर सीधा किया गया. घटना के बाद वहां भीड़ जमा हो गई जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने खाली कराया. ठोकर मारने वाले कार का पता नहीं चल सका है. आदित्यपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  भुईयांडीह में 145 घरों पर कार्रवाई से पहले पुनर्वास की मांग, बस्तीवासियों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

Thanks for your Feedback!

You may have missed