गोलमुरी बाजार लाइन के सास-ससुर गए थे कुंभ में स्नान करने और बहू ने कर लिया सुसाइड

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर । गोलमुरी बाजार लाइन के रहने वाले सास और ससुर कुंभ में स्नान करने के लिए गए हुए थे और आज सुबह बहू अर्चना अग्रवाल (34) ने सुसाइड कर लिया. घटना के समय परिवार का कोई भी सदस्य घर पर नहीं था. बच्चे जब घर पर पहुंचे तब देखा कि मां फंदे पर लटकी हुई है. इसके बाद अपने पिता को घटना की जानकारी दी. सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

घटना के बारे में बताया गया कि अर्चना का पति उसी फ्लैट के नीचे हार्डवेयर की दुकान चलाता है. घटना के संबंध में पूछे जाने पर उसका पति भी कुछ नहीं बोल रहा है. इधर गोलमुरी थाने से संपर्क करने पर पता चला कि अभी तक लिखित शिकायत थाने में नहीं की गई है. पुलिस का कहना है कि आवेदन के हिसाब से आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

See also  जमशेदपुर के योग गुरु अंशु को अंतरराष्ट्रीय सम्मान का बुलावा, वियतनाम से मिला आमंत्रण

Thanks for your Feedback!

You may have missed