साकची गोल चक्कर पर राहुल गांधी का पुतला दहन: सवर्ण समाज ने व्यक्त किया आक्रोश

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: हाल ही में संसद में हुई घटना, जिसमें राहुल गांधी पर सवर्ण सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत को धक्का देने का आरोप लगाया गया है, के विरोध में आज साकची गोल चक्कर पर श्री परशुराम शक्ति सेना और सवर्ण सेना ने पुतला दहन किया। इस घटना में प्रताप सारंगी घायल हो गए थे, और उनके सिर में चोट आई थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

कार्यक्रम का नेतृत्व श्री परशुराम शक्ति सेना और सवर्ण सेना के केंद्रीय अध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने किया। अपने संबोधन में अभिषेक पांडेय ने कहा कि पिछले 70 वर्षों से राजनीति के माध्यम से ब्राह्मण और सवर्ण समाज का अपमान किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी द्वारा प्रताप सारंगी जैसे सरल और संत प्रवृत्ति के व्यक्ति का अपमान किया गया, जो ब्राह्मण समाज और सवर्ण समाज का सीधा अपमान है।

अभिषेक पांडेय ने कहा कि इस घटना से ब्राह्मण और सवर्ण समाज में गहरा आक्रोश है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य और समाज के लोग मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से अभिषेक पांडेय, वेद प्रकाश तिवारी, हर्ष सिंह, आलोक दुबे, सन्नी शर्मा, शुभम सिंह, रवि दुबे, प्रभात सिंह, राजू तिवारी, मोहित, अनुज शर्मा, अनिकेत शर्मा, और बंटी करण सिंह शामिल थे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए कहा कि सवर्ण समाज के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए वे हरसंभव कदम उठाएंगे।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed