खुलने लगी है अभिषेक हत्याकांड की गुत्थी, अबतक 3 गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर । परसुडीह के सरजमदा में हुई अभिषेक हत्याकांड में पुलिस को धीरे-धरे सफलता हाथ लगने लगी है. मामले में पुलिस अबतक 4 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. मामले का आरोपी राजेश कर्मकार का कोर्ट में सरेंडर करते ही पुलिस ने उसे रिमांड पर जब पूछताछ शरू की तब उसने मामले का राज खोलना शुरू कर दिया. इसके बाद पुलिस ने विश्वनाथ लोहार को भी गिरफ्तार किया है. विश्वनाथ की बात करें तो वह राजेश का चचेरा भाई है. उसने भी घटना में अपनी सहभागिता निभाई थी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

राजेश कर्मकार से पूछताछ के दौरान ही उसने स्वीकार किया था कि उसने पिस्टल 35 हजार में खरीदी थी. इसके बाद पिस्टल को भी पुलिस ने छापेमारी कर उसकी निशानदेही पर बरामद कर लिया. विश्वनाथ पर आरोप है कि उसने आरोपियों को भगाने का काम किया था. 29 नवंबर को पुलिस ने घटना में भोला होनहागा और रोशन हेंब्रम को गिफ्तार कर जेल भेजा था.

See also  JET परीक्षा 2026 में हंगामा, प्रश्नपत्र गायब होने के आरोप पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन

Thanks for your Feedback!

You may have missed