आदित्यपुर का झा बागान बना अवैध गतिविधियों का अड्डा, दिनदहाड़े सजती है जुए की महफिल…

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर :- आदित्यपुर का झा बागान, जो कभी हरियाली और शांति का प्रतीक था, अब असामाजिक गतिविधियों का केंद्र बनता जा रहा है। दिन के उजाले में यहां जुआरियों, नशेड़ियों और भू-माफियाओं की महफिल सजती है। यह स्थिति न केवल इलाके के माहौल को खराब कर रही है, बल्कि स्थानीय लोगों की सुरक्षा पर भी खतरा बढ़ा रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

दिनदहाड़े सजती है जुए की महफिल

झा बागान में दिन के समय भी जुए की महफिलें खुलकर चल रही हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यहां बाहरी तत्वों का आना-जाना आम हो गया है, जो खुलेआम जुए और अन्य अवैध गतिविधियों में लिप्त हैं। इलाके के युवाओं पर इसका गंभीर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। कम उम्र के युवा भी इसमें संलिप्त होते नजर आ रहे है। बाहर से आने वाले लोग स्थानीय लोगों के घर के सामने ही गाड़ी भी लगा देते है और इस मामले में कुछ बोलने पर गाली गलौज तक उतर जाते है।

नशे और अपराध का बढ़ता प्रभाव

यह क्षेत्र नशेड़ियों के लिए अड्डा बन चुका है। ड्रग्स, शराब और अन्य नशीले पदार्थों का खुलेआम सेवन हो रहा है। इसके अलावा, भू-माफियाओं द्वारा इस इलाके का उपयोग अवैध कब्जों और जमीन की डील के लिए किया जा रहा है। झा बागान में कई अवैध कंस्ट्रक्शन भी किए जा रहे है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासन द्वारा इन गतिविधियों पर लगाम लगाने की आवश्यकता है। पुलिस की गश्त न के बराबर है, जिससे असामाजिक तत्वों का मनोबल बढ़ रहा है।

स्थानीय की मांग

See also  धालभूमगढ़ एयरपोर्ट की मांग तेज: सिंहभूम चैंबर का शनिवार को बड़ा विरोध प्रदर्शन

सामाजिक कार्यकर्ताओं और सार्थक यूथ क्लब ने प्रशासन से इस मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सुझाव दिया कि झा बागान को एक सामुदायिक केंद्र में बदलकर इसे सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बनाया जाए।

आदित्यपुर का झा बागान अवैध गतिविधियों का केंद्र बनता जा रहा है, जिससे न केवल कानून-व्यवस्था पर असर पड़ रहा है, बल्कि समाज पर भी गहरा नकारात्मक प्रभाव हो रहा है। प्रशासन और स्थानीय समाज के संयुक्त प्रयास से इस समस्या का समाधान किया जा सकता है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed