काउंटिंग के दिन मोबाइल पर पूरी तरह से लगा दिया गया है प्रतिबंध

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर । पूर्वि सिंहभूम के डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल और वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल की ओर से को-ऑपरेटिव कॉलेज परिसर में मतगणना दिवस को लेकर दण्डाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग की गई. प्रतिनियुक्त सभी दण्डाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे बिना प्रवेश पत्र के तथा मोबाईल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या किसी ज्वलनशील पदार्थ के साथ किसी भी परिस्थिति में किसी भी व्यक्ति को मतगणना हॉल के अन्दर प्रवेश नहीं करने देंगे. सभी दण्डाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों का यह दायित्व होगा कि प्रतिनियुक्त स्थल पर भीड़-भाड़ न हो. साथ ही पास वाले व्यक्ति ही सुगमतापूर्वक मतगणना केन्द्र में प्रवेश पा सकें.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि विधानसभा निर्वाचन के मतगणना के मद्देनजर सभी पदाधिकारी और कर्मी की जिम्मेदारी है कि वे आपस में मिलकर एक टीम के रूप में काम करते हुए निष्पक्ष व शांतिपूर्ण माहौल में मतगणना सम्पन्न कराने हेतु विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे. सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल और कर्मी ससमय प्रतिनियुक्त स्थल पर योगदान देंगे. सम्पूर्ण मतगणना अवधि में गोपनीयता भंग न हो इसको लेकर किसी भी परिस्थिति में ईवीएम डिस्प्ले का फोटो लेना या वीडियो रिकॉर्डिंग करना पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सिविल सर्जन को 23 नवंबर की सुबह 5 बजे से चिकित्सा शिविर, चिकित्सा दल एवं एम्बुलेन्स तैनात रखने, अग्निशाम पदाधिकारी को अग्निशाम वाहन, दस्तों की प्रतिनियुक्ति, सहायक आयुक्त उत्पाद को मतगणना के दिन शराब की सभी दुकानों को आदेश के अनुरूप बंद कराना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.
वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मतगणना को लेकर सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहेंगे. मतगणना के दिन सभी दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया. किसी भी आपात स्थिति से निपटने एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु दंगा निरोधी दस्ता, वज्रवाहन, बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट, लाठी, अनुगेस आदि सुरक्षा उपकरण के साथ क्यूआरटी की प्रतिनियुक्त रहेगी. मतगणना के दिन सभी थाना प्रभारी को अपने क्षेत्र में सघन पेट्रोलिंग करने एवं विधि-व्यवस्था सामान्य बनाये रखने को लेकर निर्देशित किया गया है.

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed