शहर के बड़ाबाकी पुल के नीचे से महिला का शव बरामद, तरह-तरह की हो रही चर्चा

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर । एमजीएम थाने की पुलिस ने आज सुबह के समय बड़ाबाकी पुल के नीचे स एक महिला का शव बरामद किया है. शव बरामद होने के बाद उसकी पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन क्षेत्र के लोग इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा भी कर रहे हैं. आखिर शव किसकी है और महिला की हत्या कर बड़ाबाकी पुल के नीचे क्यों फेंका गया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

क्षेत्र के लोग यह भी आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि हो सकता है महिला के साथ दुष्कर्म भी किया गया. हालाकि पुलिस का साफ कहना है कि इन चर्चाओं पर विराम तब लगेगा जब शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आएगा. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. वहीं दूसरी ओर बड़ाबाकी और इसके आस-पास के गांव के लोगों ने शव की पहचान नहीं की है. लोगों का कहना है कि महिला किसी दूसरे गांव की रहने वाली हो सकती है.

See also  पेड़ से लटका मिला DRDO कर्मी का शव, गांव में पसरा मातम

Thanks for your Feedback!

You may have missed