Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर। एसएसपी किशोर कौशल की ओर से शहर से लेकर गांव तक के कुल 5 थानेदारों को लाइन हाजिर कर दिया गया है. उनके स्थान पर दूसरे को थानेदार बनाया गया है. सभी थानेदारों ने अपना पदभार भी संभाल लिया है.
साकची थानेदार आनंद मिश्रा को बनाया गया है. जबकि संजय कुमार को वहां से हटा दिया गया है. इसी तरह से बागबेड़ा का नया थानेदार गोपाल कृष्ण यादव को बनाया गया है जबकि पीसी सिन्हा को हटा दिया गया है. जादूगोड़ा का नया थानेदार राजेश कुमार मंडल को बनाया गया है. इसके पहले यहां पर अभिषेक थानेदार के रूप में योगदान दे रहे थे. पोटका का नया थानेदार रवि होनहागा को बनाया गया है. उनके स्थान पर समीर तिर्की थे जिन्हें लाइन हाजिर किया गया है. मुसाबनी का नया थाना प्रभारी अमीर हमजा को बनाया गया है जबकि रजनीथ आनंद को लाइन हाजिर किया गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  सरला बिरला विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

Thanks for your Feedback!

You may have missed