पटमदा में 11वीं के छात्र का शव कुंए से बरामद, ट्यूशन पढ़ने के लिए निकला था घर से, हत्या या आत्महत्या पर लोग कर रहे हैं चर्चा

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर । पटमदा के बेलटांड़ का रहने वाला 11वीं कक्षा के छात्र का शव आज सुबह कुंए से बरामद किया गया है. घटना के समय वह अपने घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकला हुआ था. सुबह 7 बजे घर से निकला था, लेकिन दो घंटे के बाद भी जब घर पर नहीं लौटा तब परिवार के लोग परेशान हो गए और उसकी खोजबीन शुरू कर दी थी. इस बीच ही उसका शव कुएं में होने की जानकारी मिली थी. कुंए के ठीक बगल में ही उसका चप्पल और बैग भी पड़ा हुआ था. इसके बाद ही लोगों को आशंका हुई थी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

घटना के बाद पुलिस को जानकारी दी गई थी. पुलिस ने बैग के भीतर से ही उसका मोबाइल फोन भी बरामद किया है. हो सकता है मोबाइल ही मामले का पूरा राज खोल दे. समाचार लिखे जाने तक मामले में तरह-तरह की आशंका व्यक्त की जा रही थी. परिजन मामले को हत्या का बता रहे हैं, लेकिन परिवार के लोग किसी पर आशंका भी व्यक्त नहीं कर रहे हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. वहीं शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया गया है

About The Author

See also  ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब? फिर मिलेगा मौका, जानिए कब तक कर सकेंगे आवेदन

Thanks for your Feedback!

You may have missed