लगातार हो रही बारिश से बागबेड़ा के दर्जनों मकान डूबे, लोगों की परेशानी बढ़ी…

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :– शहर में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण बागबेड़ा के नया बाजार समेत अन्य कई बस्तियों में बारिश का पानी प्रवेश कर रहा है. इन इलाके में बाढ़ जैसा सबकुछ प्रतीत हो रहा है. ऐसे में लोगों का अपने घरों में रहना और बाहर निकलना दूभर हो रहा है. अब तक बारिश के प्रभावित लोगों की सुधि लेने कोई नहीं पहुंचा है. लोग बारिश के छूटने और पानी के बाहर निकल जाने की प्रार्थना भी कर रहे हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बागबेड़ा की बात करें तो प्रभावित बस्तियों का सर्वे जिला प्रशासन की ओर से बराबर कराया जाता है. बारिश और बाढ़ का पानी बस्ती से निकलने के बाद बस्ती के लोग और जिला प्रशासन आला अधिकारी भी उनकी समस्या को भुल जाते हैं. यह सिलसिला दशकों से चला आ रहा है. बस्ती के लोगों की परेशानी दिनों-दिन बढ़ती ही जा रही है.

See also  बालीगुमा पानी टंकीः सरयू राय ने डिमना चौक से डिमना नाला तक किया सघन भ्रमण

Thanks for your Feedback!

You may have missed