मोबाइल गिरकर टूटने पर बेटी ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : आजकल एक तो बच्चों को मोबाइल की ललक है उपर जब 12 साल की बेटी के साथ से मोबाइल गिरकर टूट गई तब उसने यह सोचकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली कि उसे अब डांट पड़ेगी. घटना सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के न्यू बाराद्वारी में कल शाम साढ़े 4 बजे घटी थी. बताया जा रहा है कि मोबाइल गिरकर टूटने के बाद बच्ची तनाव में आ गई थी. 3-4 दिनों से वह खुद को संभाल नहीं पा रही थी. ऐसे में उसने ऐसा कदम उठा लिया. अब परिवार के लोगों को यह सोचकर परेशानी हो रही है कि उसने खुद से कैसे सोच लिया कि परिवार के लोग डांट फटकार लगाएंगे. उसके पहले ही उसने ऐसा कदम उठाकर परिवार के लोगों को सदमे में डाल दिया है. घटना के बाद परिजन बेटी को लेकर अस्पताल पहुंचे थे. यहां पर जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, 19 जिलों के चैंबर एक मंच पर

Thanks for your Feedback!

You may have missed