BJP युवा मोर्चा की आक्रोश रैली आज, रांची में भारी वाहनों की नो एंट्री; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की गाइडलाइंस…

0
Advertisements
Advertisements

झारखंड:आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) के युवा मोर्चा द्वारा रांची के मोरहाबादी मैदान में “आक्रोश रैली” का आयोजन किया जा रहा है, जिसके चलते शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। रांची में आज सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक भारी और बड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। मोरहाबादी मैदान की ओर जाने वाली सभी सड़कों पर भी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। यह निर्देश रांची के ट्रैफिक एसपी कैलाश करमारी द्वारा जारी किया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

रैली में शामिल होने के लिए दूसरे शहरों से आने वाले वाहनों के लिए विशेष पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा, बड़े वाहनों के लिए अलग मार्ग तय किया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर, भाजपा कार्यकर्ताओं को मोरहाबादी मैदान तक ही सीमित रखने के लिए मैदान के चारों ओर कंटीले तारों से बैरिकेडिंग की गई है, ताकि वे मुख्यमंत्री आवास तक न पहुंच सकें। राज्यभर से भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता इस रैली में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे।

रांची पुलिस ने रैली और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के जुलूस को देखते हुए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। शहर में एक हजार से अधिक पुलिस बल तैनात किए गए हैं, जिसमें आधा दर्जन डीएसपी और कई इंस्पेक्टर शामिल हैं। इसके अलावा, पुलिस की एक टीम सादे कपड़ों में भी तैनात रहेगी ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

वाहनों की आवाजाही के लिए विशेष मार्ग निर्देश–

शहर में वाहनों की आवाजाही को लेकर भी विशेष निर्देश जारी किए गए हैं:

– हजारीबाग, कोडरमा, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, और रामगढ़ से आने वाली बसें: नेवरी से रिंग रोड के जरिए दुर्गा सोरेन चौक से खादगढ़ा तक आएंगी।

See also  कचरे में भड़की आग से बड़ा हादसा, 6 बाइक-स्कूटी जलकर राख

– कांठीटाड़ से रांची और पिस्कामोड़ आने वाले वाहन: तिलता चौक से दाईं ओर मुड़कर दलादली चौक से अरगोड़ा होते हुए रांची में प्रवेश करेंगे।

– रांची से कांठीटाड़ जाने वाले वाहन: अरगोड़ा चौक से होकर गुजरेंगे।

– रांची से कांके की ओर जाने वाले वाहन: कोकर चौक, खेलगांव चौक, बूटी मोड़, और नेवरी चौक से होकर रिंग रोड के जरिए जाएंगे।

– कांके से शहर की ओर आने वाले वाहन: रिंग रोड से बोड़ेया, चिरौंदी, और करमटोली होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे।

– मोरहाबादी मैदान की ओर आने वाली सड़कों: पर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed