झारखंड: गायब ट्रेनी पायलट का शव चांडिल डैम में मिला, नेवी और एनडीआरएफ की टीमों ने की पुष्टि…

0
Advertisements
Advertisements

झारखंड/ जमशेदपुर:–झारखंड के जमशेदपुर स्थित चांडिल डैम में गुरुवार सुबह एक शव मिला, जिसके कंधे पर एपोलेट लगा हुआ था। इस शव के मिलने से यह आशंका जताई जा रही है कि यह शव लापता ट्रेनी पायलट का हो सकता है। शव सरायकेला खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र के कल्याणपुर इलाके में मिला। जिले के एसपी मुकेश लुणायत ने जानकारी दी कि शव पर ट्रेनी पायलट के होने के स्पष्ट संकेत मिले हैं, लेकिन इस बात की पुष्टि के लिए परिजनों को बुलाया गया है, ताकि शव की पहचान की जा सके।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

चांडिल डैम में गुरुवार सुबह मछुआरों ने उस जगह के विपरीत छोर पर एक शव देखा, जहाँ से हवाई जहाज के डूबने की आशंका थी। मछुआरों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी। शव के आसपास का क्षेत्र सील कर दिया गया और शव की तस्वीरों के आधार पर ट्रेनी पायलट शुभ्रोदीप दत्ता के शव होने की आशंका व्यक्त की गई। ट्रेनी पायलट के साथियों ने भी शव की पहचान की पुष्टि की है।

इससे पहले, मंगलवार को दोपहर 11 बजे के आसपास, जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से एक ट्रेनी विमान ने उड़ान भरी थी। यह विमान उड़ान के कुछ देर बाद ही डिमना लेक के पास एयर कंट्रोल सिस्टम के संपर्क से बाहर हो गया था। इसके बाद से विमान और पायलट का कोई पता नहीं चल पाया था। विमान के चांडिल डैम में गिरने की आशंका के चलते प्रशासन ने एनडीआरएफ और नेवी की टीमों को खोज अभियान में लगाया था।

See also  किसान की बेटी ने JAC 10वीं में मचाई धूम, जिला टॉपर बनकर डॉक्टर बनने का सपना… 480 अंक पाकर रचा इतिहास

दो दिन की गहन खोजबीन के बाद, गुरुवार को इस घटना का दुखद परिणाम सामने आया, जब मछुआरों ने शव देखा। शव की पहचान के बाद, इस बात की पुष्टि की गई कि यह शव लापता ट्रेनी पायलट शुभ्रोदीप दत्ता का है। इस दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है। प्रशासन मामले की पूरी जांच कर रहा है, जबकि नेवी और एनडीआरएफ की टीमों ने अभियान को अंजाम देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Thanks for your Feedback!

You may have missed