18 वीं लोकसभा के पहले सत्र में कल शपथ लिया प्रधानमंत्री ने…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- 18वीं लोकसभा का पहला संसदीय सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित नवनिर्वाचित सांसदों का शपथ दिलाई जाएगी। पहला सत्र हंगामेदार रहने की उम्मीद है, क्योंकि विपक्ष 26 जून को लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव, NEET-UG और UGC-NET में पेपर लीक के आरोपों पर चर्चा करने की मांग करेगा। साथ ही प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति पर विवाद के मुद्दे पर विपक्ष एनडीए सरकार को संसद सत्र में घेर सकता है।

Advertisements
Advertisements

प्रोटेम स्पीकर पीएम मोदी को दिलाएंगे शपथ

सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारतीय जनता पार्टी के सांसद भर्तृहरि महताब को लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलाएंगी। इसके बाद महताब लोकसभा के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदन के सदस्य के रूप में शपथ लेने के लिए आमंत्रित करेंगे।

मंत्रिपरिषद भी आज ही लेगी शपथ

प्रधानमंत्री मोदी के शपथ लेने के बाद उनकी मंत्रिपरिषद भी शपथ लेगी। इसके बाद प्रोटेम स्पीकर राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त अध्यक्षों के पैनल को शपथ दिलाएंगे, जो 26 जून को अध्यक्ष के चुनाव तक सदन की कार्यवाही चलाने में उनकी सहायता करेंगे। कोडिकुन्निल सुरेश (कांग्रेस), टी आर बालू (DMK), राधा मोहन सिंह और फग्गन सिंह कुलस्ते (BJP) और सुदीप बंद्योपाध्याय (TMC) को लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाने में महताब की सहायता के लिए राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया गया है।

27 जून को राष्ट्रपति दोनों सदनों को करेंगी संबोधित

26 जून को लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। 27 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। आम चुनावों के बाद 18वीं लोकसभा का यह पहला सत्र है। 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन 293 सीट जीती हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 234 सीटें जीतीं हैं। कांग्रेस के खाते में 99 सीटें गईं हैं।

2 जुलाई को संसद को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 जुलाई को राष्ट्रपति के अभिभाषण के जवाब में लोकसभा को संबोधित करेंगे। वह अगले दिन राज्यसभा में भी बोलेंगे। इस बीच, राज्यसभा का 264वां सत्र 27 जून से 3 जुलाई, 2024 तक चलेगा।

Thanks for your Feedback!

You may have missed