बिग बॉस ओट 3 में दीक्षा पायल मलिक का गुस्सा, बताई पूरी कहानी कैसे अरमान मलिक ने की थी दूसरी शादी…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क:- ‘ बिग बॉस ओटीटी 3’ जियो सिनेमा पर शुरू हो गया है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर पहली बार इसके होस्ट के रूप में धमाका करते नजर आ रहे हैं। शो में कुल 16 कंटेस्टेंट्स हैं जो आने वाले दिनों में आपको भरपूर मसाला और लड़ाई-झगड़े से एंटरटेन करने वाले हैं। इसमें यूट्यूबर लव कटारिया, एक्टर रणवीर शौरी, दीपक चौरसिया, साईं केतन राव, शिवानी कुमारी और नीरज गोयत के नाम शामिल हैं। इनके अलावा इस शो में मोस्ट फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक भी अपनी दोनों बीवियों पायल मलिक और कृतिका मलिक के साथ शो में पहुंचे हैं। वहीं शो में आते ही पायल मलिक का पति की दूसरी शादी पर दर्द झलका है, जिसका एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

दूसरी शादी पर छलका पायल का दर्द 

पायल ने बिग बाॅस के घर में आकर बताया कि किस तरह उनके पति अरमान ने उन्हें बिना बताए उनकी बेस्ट फ्रेंड कृतिका संग दूसरी शादी कर ली थी। पायल ने अनिल कपूर के सामने बताया कि- ‘मेरा और अरमान का बाॅन्ड ऐसा था जो पति-पत्नी की ही नहीं बल्कि हम एक-दूसरे के अच्छे दोस्त की तरह भी थे। हम दोनों मां-बाप के जैसा भी अपना रिश्ता रखते थे। क्योंकि मैं अपने माता-पिता को छोड़ चुकी थीं। और इनका कोई था ही नहीं। ऐसे में जब अरमान ने मुझे फोन करके ये बताया कि उन्होंने कृतिका संग शादी कर ली है, तो मुझे लगा कि ये मजाक कर रहे हैं। मुझे यकीन ही नहीं हुआ कि अरमान मेरे अलावा किसी और से शादी कर लेगा।’

See also  रेड एफएम 93.5 का ‘राइडर म्यूजिक फेस्टिवल’ 8 मार्च को, महिला राइडर्स को मिलेगा सम्मान। लगातार दूसरे वर्ष आयोजित हो रहा राइडर म्यूजिक फेस्टिवल

इनके अलावा कोई नहीं था 

इसके आगे पायल ने बताया कि- ‘फिर जब अरमान ने मुझे वेंडिंग सर्टिफिकेट और शादी की तस्वीरें भेजी तो मैने फील किया कि ये क्या हो गया। अब मैं इसके बाद कुछ नहीं कर सकती थीं। क्योंकि मैने अपने घर छोड़ दिया था और मेरा बेटा छोटा था। इनके अलावा मेरा कोई था नहीं। 8 साल से इन्ही के साथ रही हूं, तो मेरे लिए इनको छोड़ना बहुत मुश्किल था। तो फिर मैने ये फैसला लिया कि कोई बात नहीं अब जो है, उसके साथ ही अब हम आगे बढ़ते हैं।’ वहीं ये सब कहते-कहते पायल की आंखें भी भर आती है। उन्हें इस दौरान इमोशनल होते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में पायल का दर्द साफ नजर आ रहा है कि वो कृतिका को अपने पति की दूसरी पत्नी के रुप में देखकर काफी दुखी हुई थीं। हालांकि समय के साथ दोनों के रिश्ते अब सुधर चुके हैं। दोनों अब एक-दूसरे के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। दोनों अक्सर साथ में वीडियो शेयर करती हुई नजर आती हैं।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed