Ramayan के बाद Arun Govil के करियर पर लगा था ग्रहण, कमर्शियल फिल्मों में काम मिलना हो गया था बंद…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- अरुण गोविल हिंदी सिनेमा के वो कलाकार हैं जिनके अलावा कोई और कलाकार भगवान श्री राम की भूमिका पर खरा नहीं उतर सका। टीवी सीरियल रामायण में उन्होंने बड़ी सादगी के साथ श्री राम की किरदार अदा किया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूरदर्शन की रामायण  के बाद से अरुण के फिल्मी करियर पर ग्रहण लग गया था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाली रामायण  को भला कौन भूल सकता है। निर्देशक रामानंद सागर के इस माइथोलॉजिकल शो में अभिनेता अरुण गोविल  ने भगवान राम की भूमिका को अदा किया था। जिस तरह से अरुण ने इस कैरेक्टर को प्ले किया, उसकी चर्चा आज भी की जाती है और सिर्फ इतना ही नहीं रामायण के राम के रूप में उन्हें पहचाना भी जाता है।

लेकिन क्या आपको इस बात की जानकारी है कि रामायण टीवी सीरियल के बाद अरुण गोविल के फिल्मी करियर पर नेगेटिव प्रभाव पड़ा और एक्टर को फिल्में मिलना बंद हो गईं। आइए इस मामले को थोड़ा और विस्तार से समझते हैं।

रामायण की वजह से अरुण के एक्टिंग करियर पर लगा ग्रहण

अरुण गोविल ने बड़ी ही सादगी के साथ रामायण धारावाहिक में प्रभु श्री राम के किरदार को निभाया था। आलम ये था कि सच में लोग उन्हें अयोध्या नंदन के रूप में देखने लगे थे। रामायण काफी हिट हुई और इसे कई बार दूरदर्शन पर रीटेलीकास्ट भी किया गया।

लेकिन इसकी काली सच्चाई एक ये भी रही कि इस सीरियल के बाद अरुण का कमर्शियल करियर पूरी तरह से ठप्प हो गया। दरअसल राजश्री अनप्लग्ड को दिए इंटरव्यू में अरुण गोविल ने इस मामले को लेकर खुलकर बात की है और बताया- रामायण के बाद मुझे काफी शोहरत मिली, लेकिन एक सच ये भी था कि फिल्मों में मुझे काम मिलना पूरी तरह से बंद हो गया था।

See also  रेड एफएम 93.5 का ‘राइडर म्यूजिक फेस्टिवल’ 8 मार्च को, महिला राइडर्स को मिलेगा सम्मान। लगातार दूसरे वर्ष आयोजित हो रहा राइडर म्यूजिक फेस्टिवल

मेकर्स मुझसे कहते थे कि अरुण हम आपको कौन सा रोल दें, आपकी छवि सब के जहन में भगवान राम के रूप में बन चुकी है। ऐसे में बताइए आपको कैसा किरदार दिया। एक अभिनेता के तौर पर सालों तक रामायण का नेगेटिव इफेक्ट्स मुझ पर पड़ा।

इसके बाद मैंने छोटे पर्दे पर की तरफ रूख किया और कुछ ग्रे कैरेक्टर भी किए, लेकिन बाद में मैंने खुद से पूछा कि आखिर मैं क्या कर रहा हूं। हालांकि कुछ समय बाद गाड़ी पटरी पर लौट आई।

रामायण से पहले कीं ये बॉलीवुड मूवीज

1987 में रामायण टीवी सीरियल की शुरुआत हुई थी। इससे पहले अरुण गोविल हिंदी सिनेमा में बतौर कलाकार अपना सिक्का जमा चुके थे। रामायण से पहले वह पहेली, जुदाई, राम तेरा देश, कर्म युद्ध, हिम्मतवाला और बादल जैसी कई मूवीज में अहम भूमिका अदा कर चुके थे। हालांकि रामायण के बाद उनकी फिल्मों की संख्या में तेजी से गिरावट आने लगी।

अक्षय कुमार की इस फिल्म से किया कमबैक

संघर्ष के दिनों में अरुण गोविल ने भोजपुरी, तमिल और बंगाली फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। साल 2007 में राजस्थानी फिल्म कन्हैयो के 16 साल बाद अरुण ने अक्षय कुमार की ओह माय गॉड 2 से हिंदी सिनेमा में सक्सेसफुल कमबैक किया।

 

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed