साकची बाजार में चाकू की नोक पर दुकान से सामान उठा ले गए बदमाश

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :  शहर के साकची बाजार में पुलिसिया चौकसी कड़ी होने के बावजूद बदमाशों का जत्था गुरुवार को बाटा चौक पर पहुंचा और चाकू की नोक पर दुकान से सामान उठाकर चलते बने. दुकानदार ने जब सामान का पैसा मांगा तब उसपर चाकू से हमला कर मूर्छित कर दिया गया. इसके बाद सभी बदमाश वहां से फरार हो गए.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

मानगो का राजा बैठा था दुकान पर

दुकानदार राजा प्रसाद के बारे में बताया जा रहा है कि वह मानगो का रहने वाला है और पिछले कई सालों से बाटा चौक पर दुकान लगाने का काम करता है. आज करीब 2 बजे 3-4 की संख्या में शराब के नशे में कुछ लोग आए और दुकान से सामान लेने लगे. सामान लेने के बाद वे जब चलते बने तब पैसा मांगा. इसके बाद बदमाशों ने चाकू निकाला और हमला कर घायल कर दिया. सूचना पर साकची पुलिस पहुंची और घायल दुकानदार को ईलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया.

See also  99.4% अंक लाकर अवि ने किया कमाल, कॉमर्स में बना झारखंड टॉपर

Thanks for your Feedback!

You may have missed