मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन कल कुकड़ू में, जनसभा को करेंगे संबोधित

0
Advertisements
Advertisements

चांडिल। राज्य के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को कुकड़ू पहुंचेंगे।जहां वे साप्ताहिक हाटबाजार में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री इंडिया गठबंधन के साझा उम्मीदवार यशस्विनी सहाय के पक्ष में प्रचार के लिए कुकड़ू आ रहे है। यह बातें झामुमो जिला सचिव बुद्धेश्वर मार्डि ने भादुडीह में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उड़नखटोला से दोपहर एक बजे पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार वे ईचागढ़ पधार रहे है। पार्टी की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। मुख्यमंत्रबुद्धेश्वर मार्डि ने कहा कि जनता इस बार के चुनाव में इंडिया गठबंधन के साझा प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को सदन में भेजने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा भाजपा ने पिछले 5 सालों में सिर्फ जुमलेबाजी ही किया। सरकारी संस्थाओं का इस्तेमाल अपने राजनीतिक हित साधने में लगा दिया है।उन्होंने कहा कि निवर्तमान सांसद सह भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ यह बताएं कि चांडिल स्टेशन स्थित भाजपा समाधान केंद्र में उन्होंने कितने लोगों का समस्या का समाधान किया गया। संजय सेठ अबतक के सबसे फ्लॉप सांसद रहे।इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मो0 मूरतेज, लंबू किस्कू आदि उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
See also  भूषण रामकृष्ण गवई बने भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति भवन में ली शपथ

Thanks for your Feedback!

You may have missed

WhatsApp us