सोनुवा गांव में 24 प्रहर हरि संकीर्तन शुरु

0
Advertisements
Advertisements

सोनुवा।सोनुवा गांव में रविवार दोपहर को 24 प्रहर हरि संकीर्तन कार्यक्रम शुरु हुआ। हरि संकीर्तन को लेकर रविवार सुबह कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा संजय नदी के मधुपुर नदी घाट से निकल कर चेकनाका, दुर्गा मंदिर, ओडिआ बस्ती, मुख्य बाजार होते हुए सोनुवा गांव के हरि मंदिर पहुंची। कलश यात्रा में काफी संख्या में महिला व पुरुष शामिल हुए। कलश यात्रा हरि मंदिर पहुंचने पर मंत्रोचारण के साथ पूजा अर्चना के बाद 24 प्रहर हरि नाम जाप शुरु हुआ। इस दौरान हरि संकीर्तन कलाकारों द्वारा मृदंग के ताल पर कई सुरों में हरि नाम जाप कर लोगों का मन मोह लिया। हरि संकीर्तन को लेकर पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा से दीपक दास मधु दास, मुरली कर्माकर, दीपाली दास महिला सम्प्रदाय, पुरुलिया से स्वर्णलता महतो महिला सम्प्रदाय, खड़कपुर से मधुमिता के अलावा मुसाबनी से शंकर किंकर व तैरा से शिव नायक हरि संकीर्तन मंडलियों को आमंत्रित किया गया है। हरि संकीर्तन का समापन बुधवार दोपहर को किया जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  एसडीयू स्कूल ऑफ फार्मेसी, सोना देवी विश्वविद्यालय में फार्मेसी शिक्षा के जनक माने जाने वाले महादेव लाल श्रॉफ की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया

Thanks for your Feedback!

You may have missed