चाकुलिया: बीरभांगा गांव के पास जंगल में लगी भीषण आग

0
Advertisements

चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के श्याम सुंदरपुर थाना क्षेत्र स्थित श्यामसुंदरपुर पंचायत के बीरभांगा गांव से सटे जंगल में मंगलवार की दोपहर भीषण आग लग गई। प्रचंड गर्मी और हवा के कारण आग पूरे जंगल में फैल गयी और गांव की ओर बढ़ने लगी। इससे ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीण जंगल के पास जुट गये हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। गांव के महिला और पुरुष इस कोशिश में जुटे हैं कि जंगल की आग गांव तक नहीं पहुंचे। इस आग से जंगल में हजारों पेड़ पौधे जल गए। जंगल में आग जल रही है। ग्रामीणों ने बताया कि आग बुझाने के लिए वन विभाग के कर्मचारी भी नहीं पहुंचे हैं। दमकल की गाड़ी भी नहीं आई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से कोल्हान में बारिश, तीन जिलों में येलो अलर्ट

Thanks for your Feedback!

You may have missed