जिला प्रशासन की ओर से मतदाता जागरूकता मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन

0
Advertisements
Advertisements

घाटशिला। घाटशिला थाना क्षेत्र के मुख्य सड़क पर बुधवार को जिला पुलिस प्रशासन की ओर से मतदाता जागरूकता मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में ग्रामीण एसपी रिशव गर्ग समेत पुलिस के कई वरीय अधिकारी शामिल हुए थे । मैराथन दौड़ का शुभारंभ ग्रामीण एसपी ने गोपालपुर फाटक से किया। इस दौरान पुलिस के जवान गोपालपुर फटाक से लेकर राज स्टैट तक मैराथन दौड़ में शामिल हुए। मैराथन दौड़ की समाप्ति के पश्चात घाटशिला थाना में योग शिविर का भी आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीण एसपी ने भाग लिया। इस मौके पर ग्रामीण एसपी ने कहा कि मतदान की प्रतिशत को बढ़ाने को लेकर जिला प्रशासन कई तरह के कार्यक्रम को का आयोजन कर रही है इसमें जागरूकता रैली ,जागरूकता अभियान ,घर-घर जाकर वोटरो को जागरूक करने का प्रयास शामिल है। इसी कार्यक्रम के नियमित यह मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया है । मौके पर डीएसपी अजीत कुमार कुजूर, थाना प्रभारी मधुसूदन दे, समेत कई पुलिस के अधिकारी एवं जवान उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  जुगसलाई इस्लाम नगर में पेयजल संकट पर त्वरित कार्रवाई, टैंकर से मिली राहत

Thanks for your Feedback!

You may have missed