अचानक जमीन धंसने से हुआ बड़ा गड्ढा, रील बनाने पहुंची भीड़ तो प्रशासन ने लगाई धारा 144…

0
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :-बीकानेर में अचानक जमीन धंसने से बड़ा सा गड्ढा बन गया है. यह गड्ढा लोगों के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ है. एक बड़े खुले इलाके में जमीन धंसने से बने गड्ढे के कारण वहां का नजारा काफी खूबसूरत लगने लगा है. इस आसपास के इलाकों के युवा गड्ढा की फोटो, सेल्फी और रील बनाने के लिए वहां जमा हो रहे है. वहां कहीं किसी तरह की अनहोनी न हो इसलिए प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी है.
राजस्थान के बीकानेर जिले में लूणकरणसर तहसील क्षेत्र में सहजरासर गांव में कुछ दिन पूर्व 1.5 बीघा जमीन 100 फीट नीचे धंस गई. जमीन धंसने के बाद यहां का नजारा कुछ ऐसा लग रहा है, जैसे यह विदेश की कोई जियोलॉजिकल साइट हो. ऐसे में लोग इस जगह की सेल्फी लेने और रील्स बनाने पहुंच रहे हैं. वहीं पुलिस ने इस जगह पर धारा 144 लगा रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

घटना के बाद बीकानेर जिला प्रशासन और भूगर्भ विशेषज्ञ अभी तक जांच में लगे हैं. जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने कहा कि एक जमाने में इसके नीचे तालाब या फिर कोई कुआं था. इस कारण शायद यह जमीन धंस गई है. जहां जमीन धंसी है वहां पर पास में सड़क भी थी. वह सड़क भी अब गड्ढे में चली गई है. अब युवा वहां पर जाकर रील्स बना रहे हैं, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.
प्रशासन ने गड्ढे के आसपास लगाई धारा 144
जब जमीन धंसने से बने गड्ढे के कारण लोगों की भीड़ उसे देखने पहुंचने लगी. उसके बाद प्रशासन की आंख खुली की कोई बड़ी अनहोनी घटना घटित ना हो जाए इसके लिए धारा 144 लगाकर, पुलिस की वहां ड्यूटी भी लगा ली है. जिससे कोई बड़ा हादसा ना हो. यह गड्ढा कौतुहल का विषय बना हुआ है.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed