रांची में आज विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, JMM की उलगुलान महारैली में लालू-राहुल समेत पहुंचेंगे ये दिग्गज, बीजेपी पहुंची EC…

0
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क:-चुनावी रण में जीत के लक्ष्य को लेकर इंडिया ब्लॉक पुरजोर कोशिशों में जुटा हुआ है. इसी कड़ी में आज झारखंड के रांची में होगी इंडिया ब्लॉक के नेताओं की बड़ी रैली है जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव भी शामिल होंगे.
झारखंड के रांची में आज इंडिया ब्लॉक के दलों की बड़ी रैली होने जा रही है जिसमें 14 दलों के नेता हिस्सा ले रहे हैं. इस रैली का नाम ‘उलगुलान न्याय महारैली’ रखा गया है. उलगुलान का मतलब बड़ा विद्रोह होता है, जो जल,जंगल, जमीन के अधिकार को लेकर बिरसा मुंडा ने शुरु किया था. झारखंड मुक्ति मोर्चा इस रैली की तैयारी में जुटा है. इंडिया ब्लॉक को उम्मीद है कि रैली में लाखों लोग पहुंचेंगे झारखंड में पहला मतदान 13 मई को है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

दोपहर 2 बजे प्रभात तारा मैदान में होने वाली इस रैली में विपक्ष के कई बड़े नेता शामिल होंगे जिसमें आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, एनसीपी नेता फारुक अब्दुल्ला शामिल हैं.

इसके अलावा अलावा राहुल गांधी, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता और आम आदमी पार्टी (आप) से संजय सिंह, टीएमसी से डेरेक ओ’ब्रायन, शिवसेना (यूबीटी) से प्रियंका चतुर्वेदी, सीपीआई (एमएल) से दीपांकर भट्टाचार्य भी इस रैली में शामिल होंगे.
रैली में केंद्र सरकार रहेगी निशाने पर

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन इस रैली में प्रमुख वक्ता होंगे.विपक्ष का आरोप है कि केंद्र सरकार राज्य के आदिवासियों-मूलवासियों पर अत्याचार कर रही है और उन्हें जल, जंगल और जमीन से दूर करने की साजिश की जा रही है. रैली में विपक्ष शासित राज्यों के खिलाफ संघीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने और उनके राज्य सरकार के नेताओं को मनगढ़ंत और झूठे आरोपों पर बदनाम करने की कथित साजिश प्रमुख मुद्दा है.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed