Elections 2024: त्रिपुरा में अमित शाह की रैली आज, स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह…

0
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क:-मुख्यमंत्री, टिपरा मोथा प्रमुख प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा, आईपीएफटी अध्यक्ष प्रेम कुमार रियांग और त्रिपुरा पूर्व लोकसभा सीट के लिए भाजपा उम्मीदवार कृति देवी देबबर्मन जैसे कई नेता रैली में मौजूद रहेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार रात त्रिपुरा पहुंचे। पार्टी के एक वरिष्ट वह लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के चल रहे अभियान में भाग लेने के लिए शामिल हुए हैं। यहां हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शाह का स्वागत किया।
भाजपा के राज्य महासचिव अमित रक्षित ने कहा, ‘अमित शाह रविवार रात प्रदेश में पहुंचे। वह सोमवार को उनाकोटी जिले के कुमारघाट में त्रिपुरा पूर्वी लोकसभासीट पर हमारे उम्मीदवार के लिए एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।’

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

मुख्यमंत्री सहित कई नेता रैली में रहेंगे मौजूद
अमित रक्षित ने आगे बताया कि मुख्यमंत्री, टिपरा मोथा प्रमुख प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा, आईपीएफटी अध्यक्ष प्रेम कुमार रियांग और त्रिपुरा पूर्व लोकसभा सीट के लिए भाजपा उम्मीदवार कृति देवी देबबर्मन जैसे कई नेता रैली में मौजूद रहेंगे।
त्रिपुरा पहुंच शाह ने की बैठक
राज्य महासचिव ने आगे बताया कि राज्य में पहुंचने के बाद दो संसदीय सीटों पर आगामी चुनावों के लिए भाजपा की तैयारी पर शाह ने एक बैठक की। इसमें सीएम, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीब भट्टाचार्य और केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे।

त्रिपुरा पश्चिम लोकसभा क्षेत्र के लिए चुनाव और रामनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव 19 अप्रैल को होंगे, जबकि त्रिपुरा पूर्व संसदीय क्षेत्र के लिए मतदान 26 अप्रैल को होंगे।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed