सोनारी में नमाज के बाद एक-दूसरे को दी गई बधाई

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : नेकी, प्रेम और भाईचारे के संदेश व सेवइयों की मिठास को साझा करने वाला त्योहार में सोनारी के दो मस्जिद कुम्हारपारा और खुंटाडीह में सुबह से ही सोनारी थाना के पदाधिकारी और सोनारी शांति समिति के अध्यक्ष डॉ अमल पात्रो और सचिव सुधीर कुमार पप्पू के मार्गदर्शन पर सभी सदस्य अपने-अपने गंतव्य स्थल पर उपस्थित होकर शांतिपूर्ण तरीके से नमाज को संपन्न करवाया. सभी को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाइयां दी. सोनारी शांति समिति के सदस्य और नमाजियों को देख-रेख करने के लिए जमशेदपुर डीएसपी निरंजन तिवारी और सोनारी थाना प्रभारी कुमार सरयू आनंद दोनों जगह बारी-बारी से उपस्थित होकर स्थिति का जायजा लिया. ईद का नमाज समाप्त होने के पश्चात सभी लोगों ने मिलकर सेवई का लुफ्त उठाया. सोनारी शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू ने सभी प्रशासनिक पदाधिकारी और शांति समिति के सदस्यों को त्योहार शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए बधाई दी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  OMR घोटाले के बाद बढ़ा संकट, रद्द हो सकती है परीक्षा

Thanks for your Feedback!

You may have missed