होली मिलन समारोह सहित सामाजिक एकजुटता का संदेश देगा ब्रह्मषि समाज

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर। अखिल भारतीय ब्रह्मषि समाज का होली मिलन समारोह  रविवार को आदित्यपुर के जयप्रकाश उद्यान में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान समाज के लोग एक दूसरे से मिलेंगे। इसको लेकर 15 सौ आमंत्रण कार्ड का वितरण किया गया है। गम्हरिया के रहने वाले अशोक सिंह को कार्यक्रम का संयोजक बनाया गया है। सर्वसम्मति से कमिटी का गठन हो चुका है जिसका विधिवत घोषणा किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक अशोक सिंह ने बताया की संगठन को एकजुट करते हुए समाज के लोगो को मदद करना उद्देश्य है। उन्होंने कार्यक्रम में वैसे लोगो को भी आने का आग्रह किया है की निमंत्रण नही मिल पाया है वैसे लोग भी पहुंचे। कर्नल आरपी सिंह ने कहा की कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के वंचितों का आर्थिक और शैक्षणिक उत्थान करना उद्देश है। उन्होंने कहा की यह समाज सर्व समाज के साथ चलनेवाला है। प्रयास रहेगा की आगे हम ऐसा करने की समाज के लिए प्रेरणा बने। बता दें की संगठन की नई कमिटी का गठन हो चुका है जिसका विधिवत रविवार की शाम 5 बजे आयोजित कार्यक्रम में घोषणा की जाएगा। कार्यक्रम में भोजपुरी गायक चंदन सिंह एंड टीम द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जायेगी। पत्रकार वार्ता में नवमनोनित अध्यक्ष कर्नल आरपी सिंह के अलावा प्रेम कुमार, अशोक कुमार, रमन सिंह, राकेश सिंह, प्रेम कुमार निर्मल, आदि मौजूद थे।

Advertisements
Advertisements
See also  नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी : भारतीय न्याय प्रणाली के सुधार पर बल और त्वरित न्याय की आवश्यकता पर चर्चा

Thanks for your Feedback!

You may have missed