ससुराल से लौट रहे बाइक सवार पति-पत्नी को रौंदा, मौत

0
Advertisements
Advertisements

सरायकेला : हाता-चाईबासा के गोबिंदपुर में एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पति-पत्नी को शुक्रवार की देर रात रौंद दिया. घटना में दोनों की मौत घटनास्थल पर ही  हो गई थी. उनकी पहचान राजनगर खोकरो निवासी सूरज हांसदा और पत्नी सोलमा हांसदा के रूप में हुई है. सूचना पर पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

ससुराल से लौट रहे थे दोनों

घटना के बारे में बताया जा  रहा है कि सूरज अपनी पत्नी सोलमा के साथ ससुराल राजनगर के आसुवा गांव  में गए हुए थे. शुक्रवार की रात दोनों बाइक से ही घर की तरफ लौट रहे थे. इस बीच ही हादसा हो गया. घटना के बाद दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर भी लाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया.

Advertisements
See also  सरला बिरला विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

Thanks for your Feedback!

You may have missed