अनियंत्रित ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत,एक गंभीर

0
Advertisements
Advertisements

सरायकेला : जिले के कुचाई सियाडीह मार्ग पर कुचाई थानांतर्गत दलभंगा के समीप एक ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर हो गई जिसमे बाइक सवार युवक सेलाघाटी निवासी सुखलाल मुंडा (30) की मौत हो गई जबकि उसके साथ बाइक पर बैठा उसका साला रामहरी मुंडा (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद दोनो घायलों को सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने सुखलाल मुंडा को मृत घोषित कर दिया जबकि रामहरि मुंडा की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया। घटना बुधवार की देर रात करीब 10 बजे की है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सुखलाल मुंडा अपने साला रामहरि मुंडा के साथ अपने किसी रिश्तेदार की बेटी की छेका में शामिल होने सिगिडा आया हुआ था। जहां से रात्रि के समय दोनो जीजा साला बाइक से सेलाघाटी लौट रहे थे। इसी दौरान विपरित दिशा से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को ठोकर मार दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  बीमार महिला की मौत से परिवार में शोक, विधायक पहुंचे और दिया मदद का आश्वासन

Thanks for your Feedback!

You may have missed