अयोध्या में राम, मथुरा में श्याम का भव्य मंदिर बनाना है… मथुरा में हो भव्य मंदिर, हिन्दु धर्म की शान रहे – यादव समन्वय समिति के वार्षिक वनभोज में कालू यादव सोरखा ने बांधा समां

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर। आदित्यपुर के जयप्रकाश उद्यान में रविवार को यादव समन्वय समिति की वार्षिकोत्सव सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पुरे कोल्हान से करीब पांच हजार यदुवंशी समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान जय माधवजय यादव की गुंज के बीच मथुरा में श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर निर्माण का संकल्प लिया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केन्द्र हरियाणा से आये लोक गायक कालू यादव सोरखाजी के सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। उन्होने एक से बढ़कर एक संगीत का समां बांधा। कार्यक्रम के दौरान ओ भोले मन जनम दोबारा फेर दियो गीत प्रस्तुत कर यदुवंशियों का हौसला बुलंद किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इसके अलावे अयोध्या में राममथुरा में श्याम मंदिर भव्य बनायेंगे आदि गीतों का समां बांधा। इसके अलावे  देश के नामी लेखक और गीतकार सुनील सागर (बिहार)राजेश राशिकरूपेश प्रेमीगीतांजली यादव शरीखे आदि ने भी अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किया।  इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन सुबह 10 बजे मुख्य अतिथि के द्वारा भगवान श्री कृष्ण की पूजनमल्यापर्ण एवं भक्ति गीतों के साथ हुआ। जिसके बाद समिति के अध्यक्ष अजीत कुमार की अध्यक्षता में अतिथियों तथा विशिष्ट जनों का स्वागत किया गया। अतिथियों ने यादव समन्वय समिति की आधिकारिक वेबसाइट को समाज की सेवा में समर्पित किया। कार्यक्रम में समाज के लिए उत्कृष्ट सेवा देने वालें बड़े बुजुर्गों को सम्मानित किया गया साथ ही वैसे मेधावी बच्चे बच्चियां जिन्होंने अपने अपने क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल किया है। उनको प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।   इस अवसर पर विभिन्न आयु वर्ग के लड़केलड़कियों एवं महिलाओं के लिए खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

See also  शानदार जीत के साथ टाटा स्टील का दमदार प्रदर्शन, ग्रामीण फुटबॉल अकादमी को दी शिकस्त

जिसके विजेताउप विजेता को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम का समापन देश के लिए शहीद होने वाले जवानों के प्रति कृतज्ञता अर्पित कर किया गया। इस मौके पर कारगिल फाइटर मेजर हृदयानंद यादव जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।  कार्यक्रम को सफल बनाने में चेयरमैन सत्य प्रकाश सुधांशुसंरक्षक राज किशोर यादवसमिति के अध्यक्ष अजीत कुमारउपाध्यक्ष बीरेंद्र यादवमहासचिव उमेश यादवनियंत्रक एस एन यादवकोषध्यक्ष संतोष सिंहसंगठन मंत्री राजेश यादवबिंदेश्वरी यादवबैजू यादवराजेश यादवविपिन यादवशंभू यादवउपेंद्र यादव श्री मथुरा प्रसाद यादवसंध्या प्रधानउदय यादवसंजय यादवविजय यादव आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed