नवमनोनीत राज्यपाल रघुवर दास से मिलने पहुँचे मंत्री बन्ना गुप्ता

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements


जमशेदपुर:- ओडिशा के राज्यपाल मनोनीत किये जाने पर जमशेदपुर के वरीय नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को बधाई देने उनके आवास पहुँचे राज्य के स्वास्थय मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि झारखंड गठन के बाद संभवतः यह पहला अवसर है कि यहाँ के किसी विधायक को राज्यपाल का महत्ती दायित्व प्रदान किया गया है, यह ना केवल रघुवर जी बल्कि पूरे कोल्हान प्रमंडल एवं झारखंड प्रदेश के लिये गौरव का विषय है. उन्होंने बधाई देते हुये कहा कि रघुवर दास के रुप में ओडिशा राजभवन को एक निष्पक्ष नेतृत्व प्राप्त होगा.साथ ही रघुवर जी के लंबे राजनैतिक अनुभव का लाभ ओडिशा राज्य को प्राप्त होगा. उन्होंने आगे कहा कि यह भारत के सुदृढ़ लोकतंत्र की खूबसूरती है जिसमें जनप्रतिनिधि पार्टी लाइन से ऊपर उठकर एक दूसरे का सम्मान करते हैं.

इस अवसर पर कमल किशोर अग्रवाल, संदीप मुरारका, सन्नी संघी, कुलवंत सिंह बंटी, सतबीर सिंह सूमो, दिनेश कुमार इत्यादि उपस्थित थे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  भुईयांडीह में 145 घरों पर कार्रवाई से पहले पुनर्वास की मांग, बस्तीवासियों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

Thanks for your Feedback!

You may have missed