साइबर अपराध मामले में जामताड़ा को मात दे रहा बिहार का नवादा जिला – डीआईजी सुदर्शन मंडल

0

Security concept: computer keyboard with word Cyber Crime, selected focus on enter button background, 3d render

Advertisements
Advertisements

झारखंड / बिहार :-  साइबर अपराध आज के तारीख में पुलिस के लिए भी बड़ी चुनौती बनती जा रही है। और अब तक इस मामले में जामताड़ा का नाम आता था। लेकिन साइबर अपराध अब जामताड़ा जिला में काफी कम हो गया है। लगातार पुलिस की ओर से चलाये जा रहे अभियान और कार्रवाई के कारण साइबर अपराधी बाहर शिफ्ट करने लगे हैं। पड़ोसी राज्य बिहार का नवादा जिला फिलहाल साइबर अपराध के मामले में टॉप पर चल रहा है। यह कहना है संथाल परगना क्षेत्र के डीआईजी सुदर्शन मंडल का। शुक्रवार को डीआईजी जामताड़ा साइबर क्राइम थाना का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनको सम्मानित किया गया। डीआईजी ने  निरीक्षण के दौरान  विभिन्न फाइलों एवं पंजियों का अवलोकन किया। साथ हीं कई कांडों में उन्होंने आवश्यक निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने गुणवत्तापूर्ण इन्वेस्टिगेशन करने की बात कही। साथ ही तमाम पुलिस पदाधिकारी एवं इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर को निर्देश दिया कि अपराध का अनुसंधान में क्वालिटी से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। डिजिटल एविडेंस को किस प्रकार कलेक्ट करना है और किस प्रकार उसे सजाना है इन सब बिंदुओं पर उन्होंने निर्देश दिए।

Advertisements
Advertisements
See also  झारखंड में फिर लगेगा दिवाली मेला, बुनकरों, शिल्पकारों और महिलाओं को मिलेगी प्राथमिकता...

Thanks for your Feedback!

You may have missed