चांडिल में हाथियों के बीच फंसे वृद्ध को कुचलकर मार डाला

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल गांगूडीह के रहनेवाले भीम गोप (55) को हाथियों के झुंड ने गुरुवार को कुचलकर मार डाला. बताया जा रहा है कि भीम गोप सुबह साढ़े 4 बजे जंगल से पत्ता लाने के लिए गये हुए थे. इस बीच ही उनका सामने हाथियों के झुंड से हो गया था. वे हाथी को देखकर भाग रहे थे, लेकिन हाथियों ने चारों तरफ से घेर लिया और पटक-पटकर मार डाला.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

दोपहर बाद परिजनों को मिली सूचना

परिवार के लोगों को दोपहर बाद पता चला था कि भीम का शव जंगल के बीच पड़ा हुआ है. इसके बाद गांव के लोग जंगल में पहुंचे और हाथियों के झुंड को खदेड़कर बाहर भगाया. इसके बाद वे शव को लेकर घर पर पहुंचे. इधर गांव के लोगों का कहना है कि इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को भी दी गयी है, लेकिन वे कुछ भी नहीं कर रहे हैं. इसके पहले भी इस तरह की कई घटनायें घटित हो चुकी है.

About The Author

See also  डूरंड कप में TFA खिलाड़ियों का दमदार आगाज, शानदार प्रदर्शन से बटोरी सुर्खियां

Thanks for your Feedback!

You may have missed