RIT: लोक आलोक न्यूज़ के खबर का दिखा असर, खबर पढ़ परिजन पहुँचे थाना, किया थाना प्रभारी को धन्यवाद, लापता बच्चे संग घर को निकले परिजन…..

0
Advertisements
Advertisements

RIT: सरायकेला जिला के आरआईटी पुलिस ने एक बार फिर एक लापता नाबालिक बच्चे को उसके परिजन से मिलाया है. परिजनों ने आरआईटी पुलिस का शुक्रिया अदा किया है. बच्चे को मिलवाने में थाना प्रभारी सागर लाल महथा की अहम भूमिका रही है, अभी तक कई लापता बच्चों को उनके परिवार वालों से मिलवा चुके हैं. पुलिस के आला अधिकारी भी उनकी प्रशंसा करते हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

 

प्रभारी ने नाबालिक बच्चे के परिजनो को ढूंढने में आसपास रहने वाले लोगो से अपील की थी एवं सोशल मीडिया के माध्यम से भी परिजन को जानकारी देने की खबर प्रकाशित कर मिलाने की अपील की थी. उन्होंने रेलवे स्टेशन और बस अड्डों एवम कई इलाकों में भी नाबालिक के परिजन को तलाशने की कोशिश की गई.

 

वही लोक आलोक न्यूज़ के माध्यम से प्रकाशित खबर पर 2 घंटे के भीतर नाबालिक के परिजन को गुमशुदगी का खबर पढ़ परिजन थाना पहुंचे. जिसके बाद थाना प्रभारी सागर लाल महथा ने नाबालिक बच्चे को सकुशल परिजन को सौंप दिया.

See also  राष्ट्रपति से गोल्ड मेडल पाने वाले शुभम पति का सम्मान, खरसावां में खुशी की लहर

Thanks for your Feedback!

You may have missed