Advertisements
Advertisements

रांची : मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि मॉनसून के आने के साथ ही अब लगातार बारिश होगी. बारिश तो 24 जून को भी होगी, लेकिन मध्यम दर्जे की. 25 और 26 जून को भारी बारिश होने के संकेत दिये गये हैं. इसको लेकर ऑरिंग अलर्ट किया गया है. लोगों को सतर्क और सावधान भी किया गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

आम लोगों को किया गया है सतर्क

आम लोगों से कहा गया है कि बारिश के दौरान पेड़ और पोल के नीचे खड़ा होने से बचने का काम करें. हो सके तो इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का उपयोग कम करें. इससे भी हादसा ह सकता है. मॉनसून आने के बाद भी जो जिला बारिश से अछूता है वहां पर अगले तीन दिनों के भीतर बारिश होगी. 25 और 26 जून को तो भारी बारिश होने का अंदेशा लगाया गया है. मौसम विभाग की ओर से पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम जिले में बारिश होने की संभावना व्यक्त की गयी थी, लेकिन बारिश नहीं हुई. गुरुवार को बारिश तो हुई थी, लेकिन मौसम में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला था.

Advertisements
See also  गोवंश तस्करी पर विश्व हिंदू परिषद की बैठक में चिंता प्रकट की गई, वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान शासन और प्रशासन इसे रोकने में पूरी तरह विफल

Thanks for your Feedback!

You may have missed